हिमाचल को भाजपा ने दिया हमेशा मान सम्मान, मिथ को भी तोड़ेगी बनाएगी फिर से सरकार

Spread the love

भाजपा के राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ने हमेशा हिमाचल को महत्व व सम्मान दिया है। प्रदेश की वर्तमान सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है और केंद्र सरकार भी प्रदेश के विकास में मदद कर रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल सरकार ने आयाम स्थापित किए हैं। आयुष्मान और हिम केयर योजना लोगों के लिए वरदान बनी है। एम्स के उद्घाटन भी शीघ्र होने वाले है।

    

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हिमाचल के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बन गया है। 48 जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। कोविड वैक्सीनेशन में भी हिमाचल प्रदेश ने दोनों डोज लगाने में देश में सबसे पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश में 5800 किलोमीटर सड़कों का जाल बिछाया गया है। बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश को केंद्र की बड़ी सौगात है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा। वहीं अब मेडिसिन और मेडिसिन प्लांट का भी हिमाचल में उत्पादन होगा। जयराम सरकार के नेतृत्व में हिमाचल आगे बढ़ा है। आगामी विधानसभा चुनावों में चले आ रहे मिथ को तोड़ा जाएगा और फिर से हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी।

    

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मना रहा है, जिसके अंतर्गत सेवा के कार्य किए जाएंगे, जबकि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव का अखाड़ा बना हुआ है। आंतरिक सत्ता संघर्ष का कांग्रेस में घमासान चला हुआ है। अध्यक्ष के पद का दावेदार भी बागी की श्रेणी में आ गया है, जो इतिहास में पहली बार देखने को मिला है।

    

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्जे माफ करनी की बात कही थी। 4 साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन किसी के कर्जा माफ नहीं हुआ। one मैन one पोस्ट की कांग्रेस बात कर रही है, लेकिन उनके नेता सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी दो-दो पदों पर रहे हैं। कांग्रेस सत्ता प्रेरित और नेता प्रेरित पार्टी है, जबकि भाजपा कैडर बेस्ड पार्टी है।

   

70 वर्ष चुनाव लड़ने के लिए कोई शर्त नहीं है। महंगाई देश ही वैश्विक मुद्दा है। कई देशों में महंगाई को लेकर हालात बेहद खस्ता है, लेकिन भारत में इतने बुरे हालात नहीं है। मोदी सरकार महंगाई से बाहर निकलने के लिए सराहनीय काम कर रही है।