स्वास्थ्य विभाग का फैसला:- हिमाचल में अब हर महिला की होगी रक्त जांच..

Spread the love

  हिमाचल प्रदेश में अब हर महिला और युवती के खून की जांच होगी। प्रदेश को एनीमिया मुक्त करने के लिए सरकार यह पहल करने जा रही है। आशा वर्करों को इस काम का जिम्मा सौंपा जा रहा है। यह वर्कर घर-घर जाकर महिलाओं के खून की जांच करेंगी। इन वर्करों को सरकार की ओर से हीमोग्लोबिन मीटर उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर महिलाएं एनीमिक पाई जाती हैं तो उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया जाएगा। डाक्टरों की मानें तो हिमाचल में महिलाओं और युवतियों का एचबी 12 से 14 के बीच होना चाहिए।

प्रदेश सरकार ने हाल ही में हीमोग्लोबिन मीटर को लेकर टेंडर आमंत्रित किए थे। इसमें सात कंपनियों ने भाग लिया है। बुधवार को स्वास्थ्य निदेशालय में कंपनियों की टेक्निकल बिड खोली गई है। इसमें कंपनियों का पंजीकरण सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई है। इनमें से जो कंपनियां स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरी उतरती हैं, उनकी वित्तीय निविदा खोली जाएगी। इसके बाद कंपनी को टेंडर दिया जाएगा।