ग्राम पंचायत तुन्दल में जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा

Spread the love

आज ग्राम पंचायत तुन्दल में पहुंचकर पंचायत प्रधान श्री रमेश कश्यप, उपप्रधान श्री चैन सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान श्री परवीन ठाकुर, पूर्व प्रधान श्रीमती चित्रलेखा, पूर्व प्रधान श्रीमती इंद्रा शर्मा सहित समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधियों, सरपंचों एवं स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा करने का अवसर मिला।

इस दौरान विशेष रूप से कंडाघाट-साधुपुल-चायल सड़क को चौड़ा करने एवं इसके सौंदर्यीकरण का विषय प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, पानीपत के सहयोग से स्थानीय लहसुन उत्पादकों को उनकी उपज का उचित एवं बेहतर मूल्य दिलाने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

क्षेत्र के विकास, स्थानीय समस्याओं के समाधान और किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए जनसंवाद एवं सार्थक प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

जनता के बीच, जनता के लिए!