शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी: हरियाणा से चिट्टे का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 72 ग्राम हेरोइन और 1.02 लाख रुपये नकद बरामद

Spread the love

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। पुलिस थाना ठियोग में दर्ज अभियोग संख्या 170/2026 दिनांक 13.11.2026, अधीन धारा 21, 29 ND&PS Act में बैकवर्ड लिंकेज विकसित करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई कर नशा तस्करी के मुख्य सप्लायर को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

दिनांक 12.11.2026 को पुलिस कार्रवाई के दौरान पपिल भूषण (37 वर्ष), तथा सुरेश (39 वर्ष), निवासी तहसील कोटखाई, जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी, जिसके आधार पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की आगामी जांच एवं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी ओमकार उर्फ ओमी पुत्र तुलसी राम, निवासी ठियोग, वर्तमान में पिंजौर, जिला पंचकूला, हरियाणा से फोन के माध्यम से चिट्टे की खरीद करते थे तथा इसका भुगतान नकद में करते थे। आरोपियों की कॉल डिटेल एवं पूछताछ से प्राप्त तथ्यों का विश्लेषण करते हुए पुलिस ने सप्लाई के स्रोत और मुख्य सप्लायर की पहचान की।

प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने पिंजौर, जिला पंचकूला, हरियाणा में कार्रवाई की। दिनांक 15.11.2026 को आरोपी ओमकार उर्फ ओमी को उसके ठिकाने से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। मुख्य सप्लायर की तलाश में उसके ठिकाने पर की गई तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से अतिरिक्त 49 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, ₹1,02,500 नकद तथा एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की। इस मामले में पुलिस द्वारा कुल करीब 72 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, बरामद की गई है।

जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी ओमकार उर्फ ओमी के विरुद्ध पुलिस थाना ठियोग में ND&PS Act के तहत 2021 में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। तभी से आरोपी ठियोग-कोटखाई क्षेत्र में बड़े स्तर पर चिट्टे की सप्लाई में जुटा हुआ था तथा पिंजौर, हरियाणा में रहकर हिमाचल प्रदेश के युवाओं, विशेषकर ठियोग कोटखाई क्षेत्र में नशे की सप्लाई कर रहा था।

शिमला पुलिस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि नशा तस्करी के विरुद्ध पुलिस का प्रयास केवल नशे की खेप बरामद करने और स्थानीय स्तर पर आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि Backward Linkages विकसित कर मुख्य सप्लायरों एवं अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क तक पहुंचकर उन्हें ध्वस्त करना भी प्राथमिकता है।

वर्ष 2026 में अब तक 94 मुख्य सप्लायर्स को स्पेशल ऑपरेशन करके बाहरी राज्यों से गिरफ्तार किया गया है जबकि वर्ष 2025 में सिर्फ 8 व 2024 में सिर्फ 15 पर ही ऐसी कार्यवाही हो पाई थी।

बैकवर्ड लिंकेज की कार्यवाही करते हुए वर्ष 2026 में 70 अंतरराजीय नेटवर्क्स को डिस्मेंटल करके उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई जबकि 2025 में 4 व 2024 में भी 4 ही नेटवर्क्स को डिस्मेंटल किया जा पाया था।