चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई संपत्ति की 100% बरामद

Spread the love

पुलिस थाना ईस्ट शिमला में विकासनगर के निचले अंजी स्थित एक निर्माणाधीन भवन से बिजली की तारें चोरी करने के मामले में दिनांक 12.11.2026 को शिकायतकर्ता पूनम के बयान के आधार पर अभियोग संख्या 108/2026, धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से दो आरोपियों को धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त हुआ। पुलिस ने चोरीशुदा तारें बरामद कर ली हैं।

िमला पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, त्वरित अन्वेषण और चोरी की संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।