पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
शिमला, 15 नवंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं भाजपा विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार, 16 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे होटल डी पोलो, धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।
रणधीर शर्मा ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करेंगे।
उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा विधायक दल के सदस्य भाग लेंगे तथा प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी।
रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान विधायक दल की आगामी रणनीति एवं संगठनात्मक समन्वय से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।