200 के करीब बच्चों के साथ मिलकर काटा बाल दिवस पर 10 किलो का केक
आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में सोलन मालरोड़ रोड़ स्थित शिव बेकर पर 200 के करीब बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल, ङीएवी स्कूल वह अन्य बच्चों ने बाल दिवस मनाया आयोजन में जोगिंदर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा नगर निगम के डिप्टी मेयर गौरव राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। इस विशेष दिवस के लिए शिव बेकर द्वारा एक दस किलो का केक विशेष रूप से तैयार किया गया। सभी बच्चों ने मिलकर केक काटा उपस्थित बच्चों पर फूलों वर्ष करके स्वागत किया गया शिव बेकर के मालिक मुकेश गुप्ता ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी गुप्ता ने कहा की जब से हमारा संस्थान खुला है। तब से हम यह दिवस विशेष रूप से मनाया जाता है। उन्होंने कहा की बच्चों के साथ साथ हमें भी बाल दिवस का इंतजार रहता है। हम बच्चों के साथ मिलकर खुशी के लम्हे व्यतीत करते है।बच्चों को पैटीस, पेस्ट्री चाकलेट गुब्बारे आदि वितरित किए जाते है। उन्होंने कहा की बच्चों ने समाज को नशे से दूर रहने का जो संदेश हमारे संस्थान के माध्यम से दिया है। उससे सीख लेते हुए हमारे देश के जो युवा जो नशे रूपी दलदल में फंसे है। उन्हें नशे का त्याग करना चाहिए युवा हमारे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा की आम जनता का भी कर्तव्य है। अगर उन्हें पता चले की उनके आसपास कोई युवा नशा करता है तो उसके बारे मैं उसके माता पिता को बताएं। ताकि समय रहते डाक्टरों और नशा निवारण सरकारी व समाजिक संस्थाओं के माध्यम उनको नशे की आदत से छुटकारा दिलाया जा सके। उन्हें नशे का ग्रास बनने से बचाया जा सके। वहीं इस मौके पर उपस्थित स्कूली बच्चों ने हाथों में सलोगन पटिकाएं लेकर नशा नहीं, शिक्षा चुनें,
उज्ज्वल भविष्य बुनें।
जीवन है अनमोल,
नशे से रखो इसे दूर।
नशे से इंकार,
स्वस्थ जीवन स्वीकार। आम जन को जागृत करते हुए। नो टू ड्रग्स,के नारे लगाए। पूरा मालरोड़ एक बार भारत माता की जय के उदघोष से गुंज उठा।
जोगेंद्र बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू को याद किया और कहा जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर इस विशेष दिन को मनाया जाता है बच्चे देश का भविष्य है मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं उन्होंने उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया शिव बेकार के मालिक के मालिक मुकेश गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा बहुत अच्छा आयोजन हर साल यहां किया जाता है और मुझे शामिल होने का मौका मिलता है।
नगर निगम सोलन के डिप्टी मेयर गौरव राजपूत ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने आयोजन के लिए मुकेश गुप्ता का धन्यवाद किया
के सुमित गुप्ता, अर्पित गुप्ता, विनोद, राजेश, हिमांशु आदि मौजूद रहे कमल, स्कूलों के अध्यापक अध्यापिकाएं और स्थानीय लोग शामिल रहे।