पूर्व भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा में उठे सवालों का उबाल लेकर अर्की में पहुंचे थे जयराम – संजय अवस्थी

Spread the love

शनिवार को सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पूर्व सीपीएस और अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने प्रेसवार्ता कर 25 नवम्बर को अर्की दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कही गई बातों का पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि अर्की में जो बातें जयराम जी ने कहीं वो न जाने किस मानसिक दबाव में थे, हो सकता है कम भीड़ देखकर ऐसा हुआ हो। संजय अवस्थी ने कहा कि जो विधानसभा सदन में हमने बात पूर्व जयराम सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में रखी शायद उसका उबाल अर्की दौरे पर निकला और उन्होंने मुझपर व्यक्तिगत टिप्पणी की लेकिन सार्वजनिक मंच से इस तरह से टिप्पणी करना गलत है और में इसकी निंदा करता हु। संजय अवस्थी ने कहा कि में अकेला ही नहीं 40 के 40 कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री के चहेते है।

संजय अवस्थी ने कहा कि जो भी बाते पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 20 मिंट के भाषण में अर्की में कही उनमें से 15 मिंट का जिक्र सिर्फ मेरा रहा जो कि उनकी राजनीति को दर्शाता है कि वो किस तरह की बयानबाजी कर रहे है।

उन्होंने विभिन्न बाते कहीं है कि लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि राजनीति मुद्दों पर चर्चा की जाती है न कि व्यक्ति विशेष पर। अवस्थी ने कहा कि अर्की के विभिन्न मुद्दों को लेकर जयराम ठाकुर ने लोगो को गुमराह करने का प्रयास किया जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि बसों के मुद्दों पर उन्होंने बात कही की कंधर से दिल्ली चलने वाली बस बंद है लेकिन वो शायद भूल गए है कि यह बात वो जनता की आवाज बनकर विधानसभा में उठा चुके थे और उनके सवाल पर डिप्टी सीएम ने आश्वासन भी दिया है कि जल्द बसे बहाल की जायेगी।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने अर्की के कम्युनिटी सेंटर पर सवाल उठाये लेकिन वो शायद भूल गए कि पूर्व की वीरभद्र सरकार में वो भवन बना था और जब जयराम सरकार आई तो वो भवन का इस्तेमाल नही कर पाए ऐसे में उस भवन का उपयोग PHC के लिए किया गया जिसका लाभ आज लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा जयराम सरकार में बिना ग्राउंड रिपोर्ट के संस्थान खोलने की बात की गई और घोषणाएं की गई लेकिन जैसे ही कांग्रेस सरकार आई तो लोगों के हितों को देखते हुए फैसले लिए गए।

संजय अवस्थी ने कहा कि जयराम ठाकुर ने अर्की के नेताओ के कहने पर वो कहा जो वहां के नेताओ ने उन्हें लिखकर दिया ऐसे में उनकी राजनीतिक सोच को लेकर भी सवाल उठते है कि वे पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते सार्वजनिक मंच से किस तरह की बात कर रहे है। संजय अवस्थी ने जुबानी हमला करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सिर्फ चर्चा में रहना चाहते है विकास के मुद्दों पर वे बात नहीं करना चाहते है। संजय अवस्थी ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार में ऐसे भवनों का निर्माण किया गया जिनका कोई उपयोग नही किया गया लेकिन इन सब बातों को ध्यान में रखकर वर्तमान सरकार ने सभी फैसलों को रिव्यू किया।

उन्होंने कहा कि 54000 करोड़ पुर्व की जयराम सरकार को आरडीजी के मिले और कुल 70 हज़ार करोड़ पूर्व सरकार को केंद्र से मिला है। अगर जयराम सरकार चाहती तो हिमाचल के ऊपर लगा कर्ज का बोझ हटाया जा सकता है लेकिन उस समय जयराम ठाकुर सता के नशे में चूर थे। पूर्व जयराम सरकार में पुलिस भर्ती घोटाला हुआ, सर्विस कमीशन बोर्ड क्यों भंग हुआ यह सभी जानते है।

संजय अवस्थी ने कहा कि आज युवाओं का भविष्य पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में जो घोटाले हुए है वो प्रदेश की जनता जानती है। संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के कुशल नेतृत्व में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अग्रसर है।