राजकीय उच्च पाठशाला एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला, धर्जा का वार्षिक पारितोषिक वितरण सयुंक्त रूप से मनाया गया जिसमें कि मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय समाजसेवी आशा राम (आशू) ने मुख्य रूप से शिरकत की। आज इस गरिमामय अवसर पर अपने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की प्राधानाचार्य श्रीमती गुरप्रीत कौर ने बर्ष भर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह हमारे विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन ही नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक प्रयासों, उपलब्धियों, समर्पण एवं भविष्य के संकल्पों का प्रतिबिंब है।
विद्यालय का गौरवशाली इतिहास एवं विकास यात्रा के सम्बन्ध में इन्होने कहा कि हमारे विद्यालय की स्थापना वर्ष 1978 में प्राथमिक पाठशाला के रूप में हुई थी। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति एवं क्षेत्रवासियों की आकांक्षाओं को देखते हुए वर्ष 2008 में इसे माध्यमिक पाठशाला तथा वर्ष 2016 में उच्च पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत किया गया।
प्राथमिक पाठशाला से उच्च पाठशाला तक का यह सफर केवल एक संस्थान का विस्तार नहीं, बल्कि क्षेत्र की शैक्षणिक उन्नति, जनसहयोग एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता की एक प्रेरणादायक कहानी है।
वर्तमान में धर्जा के प्राथमिक पाठशाला में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी कक्षाओं में कुल 23 विद्यार्थी तथा कक्षा पहली से पाँचवीं तक 32 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस प्रकार प्राथमिक पाठशाला में कुल 55 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं उच्च पाठशाला में कुल विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस प्रकार दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों की कुल संख्या 113 है।
शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो गत शैक्षणिक सत्र में उच्च पाठशाला की कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी प्रकार कक्षा नौवीं का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा।
प्राथमिक पाठशाला का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। विशेष रूप से कक्षा पाँचवीं में नौ विद्यार्थियों में से आठ विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की तथा कक्षा तीसरी के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
ये परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का सुखद प्रतिफल हैं। हमारा उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों में ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास एवं जीवनोपयोगी कौशल विकसित करना भी है।
इन्होने कहा कि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि होनहार छात्रा ईशिता कपूर का राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) के लिए चयन हुआ है। इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रतिवर्ष 12000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञान के क्षेत्र में भी हमारी छात्रा ईशिता ने सड़क सुरक्षा विषय पर विज्ञान मॉडल तैयार कर एससीईआरटी में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया तथा सराहनीय प्रदर्शन किया।
C.S.C इसके अतिरिक्त एससीईआरटी के अंतर्गत हमारे विद्यार्थियों ने गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, सोलन में भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक सोच एवं प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
इसी क्रम में स्कूल के दो विद्यार्थियों का एवीए एवं स्पेल ब्री प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में वर्षभर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता है। भाषण, कविता पाठ, गीत-संगीत, नृत्य, चित्रकला एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों को विद्यालय में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इन अवसरों पर ध्वजारोहण, भाषण, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त पृथ्वी दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, वन महोत्सव एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियानों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है।
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों एवं रैलियों का आयोजन भी किया जाता है, जिनमें विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।
विद्यालय का इको क्लब विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्ष 2225-26 में विद्यालय का Ecu club जिला में के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्वच्छता अभियानों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ परिवेश एवं स्वस्थ जीवन का महत्व समझाया जाता है। इसी प्रकार भारत स्काउट एंड गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं सेवा भावना विकसित करने के प्रयास किए जाते हैं।
स्कूल का प्रयास है कि विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि एक जागरूक, जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। विद्यालय के विद्यार्थी चित्रकला एवं रचनात्मक गतिविधियों में विशेष रुचि एवं प्रतिभा रखते हैं। उनकी कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मकता उनकी कलाकृतियों में स्पष्ट दिखाई देती है।
विद्यालय में कला अध्यापक का नियमित पद रिक्त होने के बावजूद भी विद्यांजलि कार्यक्रम के माध्यम से श्रीमती शर्मिला ने अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही हैं। वे अत्यंत मेहनती एवं समर्पित हैं तथा उनके कुशल मार्गदर्शन में बच्चे चित्रकला के क्षेत्र में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। इससे उनमें अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग एवं आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है।
उच्च पाठशाला में शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीईटी) का पद रिक्त है, जिसके कारण विद्यार्थियों को नियमित खेल प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इन्हेंने सरकार से आग्रह किया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस पद को शीघ्र भरा जाएगा, ताकि बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिल सकें। इसके लिए हमारी SMC पूर्ण रूप से से प्रयासरत है।
विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना विद्यार्थियों के पोषण एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। एमडीएम कर्मचारी पूरी निष्ठा, मेहनत एवं जिम्मेदारी के साथ भोजन तैयार करते हैं तथा स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हैं।
इन्होंने कहा कि उपलब्धियों के साथ-साथ हमारे विद्यालय के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियाँ भी हैं, जिनका उल्लेख करना आवश्यक है। प्राथमिक पाठशाला में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी जैसी प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए कोई नियमित अध्यापक एवं आया उपलब्ध नहीं है। इन कक्षाओं की देखभाल एवं शिक्षण व्यवस्था एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। विद्यांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत एक अध्यापिका अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही हैं, जो बच्चों को अत्यंत लगन एवं ध्यानपूर्वक पढ़ा रही हैं। उनका योगदान सराहनीय है। इसके अतिरिक्त प्राथमिक एवं उच्च पाठशाला दोनों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद रिक्त है। उच्च पाठशाला में पीईटी एवं नियमित ड्राइंग अध्यापक के पद भी रिक्त हैं। सृजित नहीं
इन्होंने कहा कि हमारा विनम्र निवेदन है कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन रिक्त पदों को भरने की दिशा में उचित कदम उठाए जाएँ, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएँ मिल सके। किसी भी विद्यालय की सफलता के पीछे शिक्षकों का समर्पण, अभिभावकों का विश्वास एवं विद्यालय प्रबंधन का सहयोग निहित होता है।
