किराए के कमरे में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के संजौली स्थित हिमुडा कॉलोनी में हुआ। मृतका की पहचान किरण निवासी गांव जयबाग, डाकघर लगोटी, उपमंडल आनी (कुल्लू) के रूप में हुई है। वह संजौली में मुनाल स्कूल के पास हिमुडा कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रही थी।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को स्थानीय निवासियों ने युवती को कमरे में मृत पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने कमरे का गहनता से निरीक्षण किया।

वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। युवती ने यह कदम किस वजह से उठाया अथवा किन परिस्थितियों में उसकी जान गई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।