चंबा जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की माै….त

Spread the love

चंबा जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई है। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

चंबा जिले के खैरी थाना क्षेत्र के तहत राजणी गांव के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए एनएचपीसी अस्पताल समलेऊ ले जाया गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मची

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात को हुआ था। पिकअप गाड़ी समलेऊ से राजणी गांव की ओर जा रही थी। राजणी गांव से करीब 250 मीटर आगे पहुंचने पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद पिकअप सड़क से नीचे एक गहरी ढांक में जा गिरी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए एनएचपीसी अस्पताल समलेऊ ले जाया गया।