पंडित जयवंत राम उपमन्यु साइंस म्यूजियम चंबा का 8 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

Spread the love

    

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण, खेल व युवा मामले अनुराग ठाकुर तथा केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान व प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान डॉ. जितेंद्र सिंह 8 अक्टूबर को भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय पादप जीनोम अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में निर्मित डीबीटी – एनआईपीजीआर -पंडित जयवंत राम उपमन्यु साइंस म्यूजियम का  शुभारंभ करेंगे । 

    

उपायुक्त डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय  बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  चंबा में डीबीटी – एनआईपीजीआर -पंडित जयवंत राम उपमन्यु साइंस म्यूजियम का शुभारंभ  कार्यक्रम के पश्चात दोपहर बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लिल्ह में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम  की अध्यक्षता भी करेंगे ।