PIT-NDPS Act के तहत एक आरोपी को भेजा जेल, अब तक कुल 53 आरोपी डिटेन किए गए

Spread the love

शिमला पुलिस ने PIT-NDPS Act के तहत कार्रवाई करते हुए 28 नवंबर 2026 को आरोपी हितेश ठाकुर (31 वर्ष), पुत्र श्री प्रताप ठाकुर, निवासी ग्राम एवं डाकघर धार गौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश को डिटेन किया।

यह कार्रवाई निरोधक प्राधिकारी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP), CID, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में की गई।

निरोधक आदेश के अनुसार, पुलिस ने 28 नवंबर 2026 को हितेश ठाकुर को पुलिस थाना झाकड़ी क्षेत्र से मॉडल सेंट्रल जेल, कंडा में भेजा।

इस कार्रवाई सहित PIT-NDPS Act के तहत अब तक कुल 53 व्यक्तियों को निरुद्ध किया जा चुका है।