HPSSC ने पांच पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित….

Spread the love

                                                                     

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को पांच पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं के परिणाम घोषित किये है। यह पोस्ट कोड 837, 843, 915,919,व् 920 है। आयोग के सचिव डॉ जितेंदर कंवर ने जानकारी देते हुए बताया की पोस्ट कोड संख्या 837 में 22 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनकी 7 मई को मूलयांकन प्रक्रिया होगी। इसके साथ ही पोस्ट कोड संख्या 843 के तहत JOA के 8 पदों को भरा जाना है। छंटनी परीक्षा में 2109 में से 81 उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। दक्षता परीक्षा 23 मई 2022 को आयोजित होगी।

वही पोस्ट कोड संख्या 915 में 51 उम्मीदवारों को सफल करार दिया गया है। इनकी छंटनी परीक्षा का आयोजन 12 मई को किया जाएगा। इसी तरह पोस्ट कोड 919 के तहत छंटनी परीक्षा में 28 उम्मीदवार सफल हुए है. 6 मई को सफल उम्मीदवारों की मुल्यांकन प्रक्रिया होगी। पोस्ट कोड 920 के तहत 7 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इनकी मूल्यांकन प्रक्रिया 6 मई 2020 को होगी।