सोलन पुलिस लाइन में 17 से 23 नवंबर तक होगी पुलिस भर्ती, -जानें जरूरी दिशा-निर्देश

Spread the love

जिला सोलन में पुलिस भर्ती का आयोजन पुलिस लाइन, सोलन में 17 नवंबर 2026 से 23 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। जिला पुलिस ने अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

📍 संपर्क करें:

पुलिस कंट्रोल रूम, सोलन – *01792-223840 / 01792-223836

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

1. धोखाधड़ी से बचें: यदि कोई व्यक्ति पैसे लेकर या किसी अन्य तरीके से पुलिस भर्ती में चयन का प्रलोभन देता है, तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम (01792-223840 / 01792-223836) पर दें।

2. अनिवार्य दस्तावेज़:

– एडमिट कार्ड की दो प्रतियां

– दो हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

– हिमाचल बोनाफाइड प्रमाण पत्र (मूल प्रति)

– 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र (जन्मतिथि सत्यापन हेतु)

– आरक्षित श्रेणी में आवेदन किया है तो मूल प्रमाण पत्र

– आधार कार्ड / वोटर कार्ड या अन्य कोई वैध पहचान पत्र एवं उसकी प्रतिलिपि एवं अन्य दस्तावेज।

3. कीमती सामान न लाएं: अभ्यर्थी किसी भी प्रकार का कीमती सामान साथ न लाएं। लाए गए सामान की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

4. अभिभावकों के लिए दिशा-निर्देश: अभिभावकों को ग्राउंड के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

5. अनुशासन बनाए रखें: यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अनुचित व्यवहार किया जाता है, तो उसकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी और उसे भर्ती प्रक्रिया से निष्कासित किया जा सकता है।

6. मोबाइल फोन प्रतिबंधित: अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती ग्राउंड में मोबाईल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

7. खान-पान की व्यवस्था: भर्ती प्रक्रिया की अवधि को ध्यान में रखते हुए, अभ्यर्थी अपना भोजन साथ रखें।

8. डोप टेस्ट की संभावना: यदि जिला पुलिस भर्ती समिति (DRC) को आवश्यक लगे, तो अभ्यर्थी का डोप टेस्ट भी करवाया जा सकता है।

महत्वपूर्ण सूचना: भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष होगी। किसी भी प्रकार की अफवाहों या धोखाधड़ी से बचें।