राजधानी के झाकड़ी इलाके में गानवी के समीप चालक की लापरवाही से बोलेरो कैम्पर बैक होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में पति की मौके पर मौ#त हो गई और दो घा#यल हुए हैं।
घा#यलों में मृ#तक की पत्नी भी शामिल है। दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृ#तक की पहचान राम लाल (48) निवासी मोलागी के रूप में हुई है। हा#दसे में मृ#तक की पत्नी राधा देवी (48) और चालक अर्जुन (34) चोटिल हैं। मंगलवार देर शाम हुए इस हा#दसे की वजह चालक की लापरवाही सामने आई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो कैम्पर (HP 25A-1850) कोटलु ज्यूरी से मोलागी की तरफ जा रही थी। बोलेरो में दम्पति समेत चार लोग सवार थे। इनमें मोलागी निवासी राम लाल (48), राधादेवी (42) पत्नी राम लाल, चालक अर्जुन (34) और बगड़ू राम (43) शामिल थे।