प्रदेश में सेवानिवृत अर्ध सैनिक बल के जवानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आज शिमला में एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एंड को आर्डिनेशन एसोसिएशन के बैनर तले रिटायर्ड सैनिक बलों ने अपनी मांगों को लेकर शेरे पंजाब से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली और अगले 10 दिन में मांगे ना माने जाने पर चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी भी दी है.एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एंड कोआर्डिनेशन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वी के शर्मा ने बताया कि 70 वर्षो से पैरा मिलिट्री जवानों को शहादत पर एक सैनिक के समान दर्जा नहीं मिल रहा है. जबकि देश की रक्षा में और किसी भी आपदा की स्थिति में पैरा मिलिट्री के जवान हमेशा खड़े रहते हैं.बावजूद इसके उनको किसी भी तरह की पहचान नहीं दी गई है. इसके अलावा अर्धसैनिक बल बोर्ड के गठन की लगातार मांग की जा रही है. जिसका गठन सरकार नहीं कर रही है. सेवानिवृत्त होने पर जो पेंशन सम्मान के रूप में मिलती थी. वह भी 2004 से बंद है.