वनों के संरक्षण और विस्तार के लिए पौधारोपण जरूरी –  पवन नैयर विधायक पवन नैयर ने रोपा देवदार का पौधा

Spread the love

चंबा 26 जुलाई

सदर विधायक चंबा पवन नैयर ने कहा कि वनों के संवर्धन एवं संरक्षण केे लिए पौधारोपण  महत्वपूर्ण है। मौसम में आ रहे बदलाव के दृष्टिगत  लोगोंं को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए । पवन नैयर  आज   वन वृत्त चंबा के अंतर्गत  उपमंडल स्तरीय  72वें वन महोत्सव के तहत  लुड्डू में आयोजित कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि  शिरकत करते हुए बोल रहे थे ।

उन्होंने इस अवसर पर देवदार का पौधा रोप कर वन महोत्सव अभियान  का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में  1 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 500 के करीब पौधे रोपित किए गए हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि वन महोत्सव का आयोजन हर साल जुलाई माह में किया जाता है । इसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस की सहभागिता के साथ वनों का संरक्षण और विस्तार करना है।

इस दौरान  विधायक पवन नैयर को वन मंडल अधिकारी   अमित शर्मा  ने शाॅल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित  किया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार

, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित  स्थानीय लोगों द्वारा  भी पौधारोपण किया गया।