तेलंगाना आगमन पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हैदराबाद पहुचने पर आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री तेलंगाना के एक दिवसीय दौरे पर हैं। तेलंगाना के पार्टी प्रभारी मणिकराव ठाकरे, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंथ रेड्डी, उपाध्यक्ष वेणु गोपाल राव, के. राजू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रोहित चौधरी, महेश कुमार गौड, अंजन कुमार यादव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तेलंगाना के जडचरला मे  एक कार्यक्रम मे शामिल होंगे।