सोलन शहर में अब 1 फरवरी से सूखे व गीले कूड़े को लेकर सख्ती

Spread the love

सोलन शहर में अब नगर निगम सोलन 1 फरवरी से सूखे व गीले कूड़े को लेकर सख्ती करने जा रहा है। गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग न देने वालों से 500 रुपए प्रतिदिन जुर्माना भी वसूला जा सकता है। इसको लेकर नगर निगम ने विभिन्न माध्यमों से सोलन के लोगों को जानकारी देना भी शुरू कर दिया है।

इस बार नगर निगम सोलन स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार कुछ पिछड़ी है। इसका सबसे बड़ा कारण लेगेसी वेस्ट भी रहा है। ऐसे में नगर निगम अब अगली बार सर्वे में अव्वल नंबर लाने के लिए अभी से तैयार हो रही है।वहीं नगर निगम सोलन की मेयर ऊषा शर्मा ने कहा कि 1 फरवरी के बाद गिला व सुखा कूड़ा अलग अलग लिया जाएगा। ऐसा न करने वालों के चालान भी किए जाएंगे। उन्होंने लोगो से भी आग्रह किया है कि गए लोग सूखा व गिला कूड़ा निगम के कर्मचारियों को अलग अलग करके दें।