माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास दीवारों पर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान समर्थित देश विरोधी तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ऊना जिले में माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास दीवारों पर बुधवार को खालिस्तान समर्थक नारे लिखे पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें वह दीवारों पर लिखे नारे दिखा रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है कि प्रदेश में ऐसी घटना देखी गई है। पिछले साल 7 मई को धर्मशाला में तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के भवन के मुख्य गेट और दीवार पर देश विरोधी तत्वों ने खालिस्तान के झंडे लगा दिए थे। विधानसभा की दीवार पर पेंट से भी खालिस्तान लिख दिया था।