आज नगर निगम सोलन के आयुक्त ने सलोगड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संबंधित सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE) एवं अन्य कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्लांट में पड़े पुराने कचरे (Legacy Waste) के निस्तारण एवं उससे तैयार RDF (Refuse Derived Fuel) को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्लांट से हटाने तथा उसकी निकासी की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अब तक की गई कार्रवाई, शेष कार्य एवं निस्तारण की वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर आयुक्त ने प्लांट में कार्यरत कंपनी *M/s Suntan Life* के प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए कि Legacy Waste एवं RDF के निस्तारण तथा निकासी से संबंधित कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।
