डॉ राजीव बिन्दल को भ्रष्टाचार के कारण ही खोना पड़ा था मंत्री पद : कांग्रेस

Spread the love

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण ही उन्हें जयराम ठाकुर मंत्रिमंडल से बाहर निकाला गया था। कारोना महामारी के दौरान जब हर कोई जीवन बचाने की जंग लड़ रहा था, तब भाजपा सरकार के मंत्री लूट-खसूट में लगे हुए थे। सैनिटाइजर, पीपीई फिट और दवाइयों की खरीद में भारी भ्रष्टाचार हुआ और डॉ राजीव बिंदल की स्वास्थ्य मंत्री के पद से छुट्टी कर दी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद हो राजीव बिन्दल मीडिया की सुर्ख़ियां बटोरने के लिए बयानवीर बने हुए हैं। राजनीति में बने रहने के लिए डॉ. बिन्दल कांग्रेस को कोसने के मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। बुटेल और अवस्थी ने कहा कि डो बिन्दल जनता को बताये कि उन्हें पिछली भाजपा सरकार ने मंत्री पद से क्यों हटाया गया और क्यों उन्हें
इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार जितना काम पाच वर्ष के कार्यकाल में नहीं कर सकी उससे अधिक काम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्य में वर्तमान राज्य सरकार ने सवा साल के छोटे से कार्यकाल में कर दिखाया है। मुख्य संसदीय सचिवों ने कहा कि जय राम ठाकुर सरकार ने अपने पाच वर्ष के कार्यकाल में 16000 लोगों को सरकारी नौकरियां दी जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने सवा साल के कार्यकाल में 22000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार  ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की है ताकि वे अपना बुढापा सम्मानजनक तरीके से जी सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितों को सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने दस गारंटियों में से पांच प्रमुख गारंटियों को  अपने सवा साल के कार्यकाल मे ही पूर्ण कर दिया है।