चंबा। 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुनिल ने बताया कि महिला को लेकर सोमवार दोपहर करीब 3:50 पर वह गांव साच आर एच हॉस्पिटल जा रहे थे। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को रास्ते में रोकना पड़ा। इसके बाद महिला को एंबुलेंस में ही डिलीवरी कराई गई। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा व बच्चा को आर एच हॉस्पिटल चम्बा भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों स्वस्थ बताए गए।