पुलिस को दी गई शिकायत में गोविंदगढ़ निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि 24 नवम्बर की रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर गुरुद्वारा साहिब दिल्ली गेट में गुरुपर्व मनाने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सदानंद चौहान की कोठी के पास दीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, आशु, मोंटू सिंह, जोगिंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह और सोनू सिंह ने कथित तौर पर गुरविंदर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने तलवार और पत्थरों से हमला किया।
वहीं, जब गुरमीत सिंह और राजेन्द्र कौर बीच बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में आठों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।