जिला के जोगेंद्रनगर उपमंडल के अंतर्गत एहजु-बसाही संपर्क मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। खाई में लुढ़कते ही कार में अचानक आग भड़क गई। घटना में भारतीय सेना में सेवारत सैनिक जख्मी हुआ है। हादसा सोमवार करीब साढ़े 11 बजे के करीब पेश आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रोपड़ी कलैहड़ू पंचायत के लकेहरण गांव के पास हुआ। भारतीय सेना में सेवारत सैनिक अभिषेक कुमार पुत्र सुरेश कुमार घर छुट्टी आया हुआ है। सुरेश कुमारआल्टो कार (एचपी 29A 9562) में सवार होकर कलैहड़ू से जोगेंद्रनगर की ओर जा रहा था। लकेहरण के पास कार मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ फीट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। खाई में गाड़ी के रुकते ही उसमें अचानक आग भड़क गई।
युवक ने मुस्तैदी से छलांग लगा कर अपनी जान बचाई। घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी भी हुआ है। जोगिंदर नगर थाना प्रभारी प्रीतम प्रीतम जरियाल ने मामले की पुष्टि की है। घायल युवक सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में उपचाराधीन है,आगामी छानबीन जारी है।