13 दिसम्बर को विद्युत अपूर्ति बाधित

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 दिसम्बर, 2021 को सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर.विदुर ने दी।
उन्होंने कहा कि 13 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सोलन शहर के लक्कड़ बाजार, साहनी परिसर, हरि मन्दिर क्षेत्र, राजगढ़ मार्ग के क्षेत्रों (ठोडो मैदान से कोटलानाला तक) सहित आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।