हिमाचलः दो सगी बहनों को सांप ने डंसा, एक की मौत

Spread the love

हिमाचल में सर्पदंश के मामले निरंतर बढ़ते ही जा रहे है। आये दिन सांप के काटने से कोई न कोई अपनी जान गवां रहा है। अब एक बार फिर सर्पदंश ने दो सगी बहनों को डंस लिया जिसमें से एक की मृत्यु हो गई जबकि दूसरी का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। मामला उपमंडल नंगल के गांव विभोर साहिब में पेश आया।

दोनों सगी बहनों को अचानक ही सांप ने काट लिया। जिसके बाद उन्हें नंगल अस्पताल में ले जाया गया। यहाँ दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहाँ पर दस वर्षीय अंकिता की मौत हो गई। वहीँ, छह वर्षीय बहन परी का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।