तहसील लडभड़ोल क्षेत्र के सिमस-नैला-ग्वाला सडक का कार्य ना होने से सिमस पंचायत में पहुंचे सरकारी ठेकेदार संजीव भंडारी का लोगों ने किया कडा विरोध. इस विरोध में गांव के ब्रह्मदास, राकेश कुमार ,बलराम जसवाल, सुभाष जसवाल, धन प्रकाश ,गीता देवी ,रुका देवी, बबली देवी आदि शामिल हैं.बता दें कि तहसील लडभड़ोल की सिमस-नैला-ग्वाला सडक का नाबार्ड के तहत 5 करोड़ 46 लाख का टेंडर हुआ था. जानकारी के अनुसार यह टैंडर समाजसेवी एवं सरकारी ठेकेदार संजीव भंडारी द्वारा लिया गया था.प्रभावित लोगों का कहना है इस सड़क के निर्माण को लेकर करीब 20 साल से सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई थी. और विभाग द्वारा इसके टेंडर भी लगाए गए थे लेकिन इतना समय बीत जाने के बावजूद भी आज तक इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है ,