रोहड़ू में हाटकोटी त्यूणी मार्ग पर भूस्ख#लन, दो वाहनों के द##बने की सूचना, 2 श##व भी बरामद

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में हाटकोटी त्यूणी मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन में एक बोलेरो गाड़ी सहित अन्य वाहन के दबने की सूचना है।

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू में हाटकोटी त्यूणी मार्ग पर स्नेल के पास दोपहर 2 बजे लैंडस्लाइड हुआ है। जिसमें एक बोलेरो गाड़ी सहित अन्य वाहन के दबने की सूचना है। बोलेरो गाड़ी को मलबे में से निकाल लिया गया है। जिसमें से दो व्यक्तियों के श##व भी भी निकाले गए हैं। बचाव कार्य अभी जारी है। मौके पर प्रशासन की पूरी टीम मौजूद है। डीएसपी रोहड़ू भी मौके पर मौजूद हैं। कई अन्य लोगों के दबने की भी आंशका है।