राजगढ़ क्षेत्र के जाने माने नम्बरदार दलीप सिंह चौहान के आस्मिक निधन…..

Spread the love

राजगढ़ क्षेत्र के जाने माने नम्बरदार दलीप सिंह चौहान के आस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दोड गई है | बता दे की 75 वर्षीय दलीप चौहान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओ में शामिल थे जोकि राजगढ़ जॉन के अध्यक्ष भी रह चुके है | नम्बरदार राजेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की दलीप चौहान पिछले कई सालो से नम्बरदार महासंघ के मुख्य सलाहकार के पद पर भी आसीन थे | गोरतलब रहे की दलीप सिंह चौहन ग्राम पंचयात सेर जगास से तालुक रखते थे .पंचयात के साथ साथ अन्य इलाको में किसी विशेष कार्यो के लिय लोग उनकी सलाह लिया करते थे उनके द्वारा जो भी निर्णय लिया जाता था उसे सभी लोग मानते थे  | दलीप सिंह चौहन का इस तरह से इस दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है | नेरी गाँव के स्थानीय निवासी अशोक ठाकुर ने बताया की दलीप चौहन पिछले लम्बे समय से बीमार चले हुए थे और सोलन जिले के एम एम यु अस्पताल में उपचाराधीन थे |दलीप सिंह चौहान के निधन पर पंचयात प्रधान ,टिककर पंचयात के उप प्रधान श्याम सिंह ठाकुर ,कोठिया जाजर के उप प्रधान पवन तोमर ,पच्छाद कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ,सेर जगास पंचयात के पूर्व प्रधान संजीव ठाकुर ने शोक प्रकट किया है |