अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के गलोड़ पहुँचने पर सभी भाइयों-बहनों एवं युवाओं से मिले अपार स्नेह और आत्मीय स्वागत ने इस पल को यादगार बना दिया। यह सम्मान और अपनापन शब्दों से कहीं बढ़कर है।
आप सभी के चेहरों पर दिखता स्नेह और आँखों में झलकता विश्वास मुझे हमेशा नादौन सहित पूरे प्रदेश के लोगों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
गलोड़ के भाइयों-बहनों और युवा साथियों से मिले इस आत्मीय स्नेह को मैं हमेशा अपनी स्मृतियों में संजोकर रखूँगा।