तीन बच्चों की मां ने कुएं में छलांग लगाकर की आत्महत्या….

Spread the love

हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के दायरे में एक महिला ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। हलांकि महिला द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम के पिछे के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि महिला ले बिते दिन देरशाम को धुमारवी के एक कुएं में छलांग लगाई हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बड़सर की टीम मौके पर पहुंच गई। और महिला के शव को कुएं से बहार निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की पहचान आशा देवी (32) पति कमल देव निवासी गांव व डाकघर दियोट, तहसील मुलथान के रूप में हुई है। विवाहिता और उसका पति अपने तीन बच्चों के साथ उपमंडल बड़सर के मैहरे में एक किराये के मकान में रहते थे। कमल देव मजदूरी का काम करता है। सूचना मिलने के बाद बड़सर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उसका मंडी जिला के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है।