जल्द घोषित होंगे बाकी दो लोकसभा उम्मीदवार :प्रतिभा सिंह

Spread the love

 कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीट में से दो प्रत्याशी उतार दिए हैं, जबकि दो सीट पर अभी प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शीघ्र दो सीट पर प्रत्याशी का चयन कर लेगी। हाईकमान के सम:क्ष सर्वे की रिपोर्ट भी रखी गई है। जल्द बेहतर और जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतार दिए जाएंगे।   प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी से विक्रमादित्य सिंह को इस बार प्रत्याशी बनाया गया है। मंडी के लोगों का कांग्रेस को पहले भी आशीर्वाद मिलता रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी मंडी से सांसद रहें हैं अब विक्रमादित्य सिंह को भी मंडी की जनता का प्यार मिलेगा।वहीं भाजपा के संकल्प पत्र को प्रतिभा सिंह ने चुनावी करार देते हुए कहा कि इससे पहले भी दो चुनावों में भाजपा ने लोगों से रोजगार, महंगाई को लेकर कई वादे किए थे जो आज तक पूरे नहीं हुए। देश के लोग बुद्धिजीवी हैं और सब जानते हैं कि किसे वोट करना है।