जयराम ठाकुर द्वारा सरकारी कर्मचारियों को किया जा रहा है प्रताड़ित कर्मचारियों के साथ किया जा रहा है सोतेला व्यवहार- कुलबंत सिंह बाट

Spread the love

राजगढ़ –पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विश्रामगृह राजगढ़ में आम आदमी पार्टी की बैठक संपन हुई |जिला प्रभारी डॉ बलवंत धिंसा ने जानकारी देते हुए बताया की इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सह प्रभारी कुलबंत सिंह बाट ने की | इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी कुलबंत सिंह बाट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा की जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश के सरकारी कर्मचारियो को प्रताड़ित किया जा रहा है जब से जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बने है तब से हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी अपनी मांग उनके सामने रख रहे है लेकिन कर्मचारियों द्वारा अपनी मांग रखे जाने पर उनके तबादले किये जा रहे है जोकि बेहद शर्मनाक है आम आदमी पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है | मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों के लिय नये फरमान जारी कर दिए है जिसमे साफ शब्दों में कहा की यदि हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों द्वारा  प्रदर्शन, घेराव, हड़ताल और बायकॉट पर रोक लगा दी है। प्रदेश में लगातार मुखर हो रहे सरकारी कर्मचारियों पर सरकार ने शिकंजा कसते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। जिस दिन कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे, उस दिन का उनका वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। जयराम ठाकुर को उनके ग्रह जिले में जनता आइना दिखा चुकी है और आगामी 6 अप्रेल को साफ़ नजर आ जायगा की मुख्यमंत्री अपना विश्वास खो चुके है हाल ही में संपन  हुए चुनाव में केंद्र व् प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी चारो उमीदवार में से किसी एक को भी नहीं जीता सके और अब यही हाल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में होने वाला है आम आदमी पार्टी 68 सीटो पर अपने उमीदवार उतार रही है और जिसमे से 60 सीटे आम आदमी के पाले आने वाली है और अरविन्द केजरीवाल दिल्ली ,पंजाब सहित हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने वाली है | कुलबंत सिंह बाट ने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए बताया की यदि सरकारी कर्मचारियो को खुश रखना है तो उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से सलाह लेनी चाहिए |अरविन्द केजरीवाल इकलोते ऐसे मुख्यमंत्री है जो बड़े आदमी को बड़ा नहीं अपितु छोटे चेहरे (आदमी )को बड़ा चेहरा बनाते है

 उन्होंने कहा की आज बैठक का मुख्य उदेश्य आगामी 6 तारिक को मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र मंडी  में होने वाली विशाल रेली के लिय इंतजाम को लेकर की गई थी इस बार मंडी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द  केजरीवाल की रेली के लिय कम से कम 20 हजार लोग एकत्रित होकर  उनका स्वागत करेंगे जिसमे पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से दर्जनों बसे शामिल होगी |व् सेकड़ो की संख्या में लोग मंडी में रेली के लिय जायंगे | जिला प्रभारी डॉ बलवंत धिंसा ने जानकारी देते हुए बताया की पच्छाद से रोज दर्जनों लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने लगे हुए है इस समय पच्छाद की जनता भाजपा व् कोंग्रेस पार्टी से परेशान हो गई है जिस कारन वह आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे है जो भी लोग आम आदमी पार्टी में आ रहे है उनका सभी का स्वागत किया जा रहा है |

 आज भी पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से दर्जनों युवा जोकि कोंग्रेस व् भाजपा पार्टी में कार्यकर्त्ता रहे है वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये है | इस अवसर पर आम आदमी पार्टी पच्छाद के अध्यक्ष अजय वर्मा ने पधाधिकरियो का स्वागत किया |इस दोरान रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तरुण ठाकुर ,बिकु ठाकुर ,विनोद शर्मा ,राजेश राजा ,मनोज सिंह,अंकुश चौहान  ,दिन दयाल सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |