चंबा हादसे में भाजपा अध्यक्ष ने जताई संवेदनाएं

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए हादसा पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश ने संवेदनाएं जताई हैं। अपने ट्विटर हेंडल पर भाजपा अध्यक्ष ने लिखा कि ‘हिमाचल के चंबा जिले में हुए हादसे में तीन लोगों की जान जाने की खबर से मन दुखी है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे। साथ ही घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार हर संभव मदद में जुटी है।’