चंडीगढ़ यूनवर्सिटी में हुए MMS कांड को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Spread the love
Big disclosure about the MMS scandal in Chandigarh University

पंजाब की चंडीगढ़ यूनवर्सिटी में हुए MMS कांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया है कि जिस लड़की ने छात्राओं के वीडियो बनाए थे उसे भारतीय सेना का जवान ब्लैकमेल कर रहा था। यही शख्स लड़की को छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। आरोपी लड़की के पुराने दोस्त ने उसका अश्लील वीडियो इस जवान तक पहुंचाया था जिसे लीक करने की धमकी देकर सेना का जवान बाकी लड़कियों के वीडियो बनाने को मजबूर कर रहा था।

              

जांच में पता चला है कि ये जवान जम्मू का रहने वाला है और इसका नाम संजीव कुमार बताया गया है। फिलहाल ये अरुणाचल प्रदेश के एटा नगर के पास पोस्टेड है।  हालांकि पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़की हॉस्टल की लड़कियों का कोई वीडियो नहीं बना पाई थी। फोन में उसके अपने ही वीडियो थे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मोबाइल फोन की जांच के बाद पुलिस को ये बताया है। इस मामले में अब पुलिस सेना के जवान संजीव कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।