गांधीनगर में एक मकान में आग लगने की घटना सामने,एक महिला झुलसी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू शहर के साथ लगते गांधीनगर में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक महिला भी झुलसी हुई है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांधीनगर निवासी राजकुमार के घर के रसोईघर में अचानक आग लग गई।

घटना की सूचना मिलेत की अग्निशनम विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया हुआ है। लेकिन तब तक रसोईघर घर समेत एक कमरा जलकर राख हो गया था। इस अग्निकांड में आग को काबू करने गई एक महिला की झुलसी हुइ है। जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रभावित परिवार के मुताबिक उनका करीब डेढ़ लाख का नुक्सान हुआ है।