कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को मिलेगा OPS का तोहफा……

Spread the love

13 जनवरी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में होगी, जिसमें सरकार कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन का तोहफा देगी। शिमला सचिवालय में कर्मचारियों के साथ मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि कैबिनेट की बैठक में OPS बहाल की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने लोगों को ठगने का ही काम किया है इसलिए वे ठग की उपाधि के हकदार हैं। सचिवालय में सुखविंदर सिंह सुक्खू का कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं भी एक सरकारी कर्मचारी का बेटा हूं। उनको कर्मचारियों की तकलीफ भली-भांति पता है।

इसलिए कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार ओपीएस को लेकर फैसला ले लेगी।उन्होंने कर्मचारियों से भी सहयोग की अपील की है और कहा है कि जरूरतमंद और निचले स्तर के व्यक्ति तक सुविधाएं और योजनाओं का लाभ पहुंचे उसके लिए कर्मचारी उनका सहयोग करें। भाजपा सरकार ने केवल लोगों को ठगने के लिए राजनीतिक लाभ के मकसद से 900 संस्थान खोल दी लेकिन पैसे का प्रावधान नहीं किया। केवल लोगों को ठगने का कार्य भाजपा ने किया है। इसलिए भाजपा को ठग सरकार की उपाधि दी जानी चाहिए।