कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने प्रेस वार्ता के दोरान भाजपा पर कसे तंज

Spread the love

शुक्रवार को सोलन के निजी होटल में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने जमकर भाजपा पर तंज कसे। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा और चुनाव होने जा रहे हैं इसके लिए कांग्रेस तैयार है।

वहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को OPS को लेकर दिए गए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम ठाकुर गिरगिट की तरह बदलना शुरू हो चुके है उन्होंने हाल ही में दिए गए बयान में कहा कि वे OPS के खिलाफ नहीं थे लेकिन ये वहीं जयराम ठाकुर है जिन्होंने विधानसभा में कर्मचारियों को पेंशन के लिए चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी।
वहीं कुशल जेठी ने कहा कि आज जयराम ठाकुर सिर्फ मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत के स्पोक्सपर्सन बनकर रह चुके है और उन्हे ही शेल्टर कर रहे है।

वहीं उन्होंने शिमला लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप पर तंज कसा है कि 5 साल सुरेश कश्यप कही नही दिखें जनता तो जनता आज उनके नेता ही उन्हें पहचान नही रहे है, ये इसीलिए हो रहा है क्योंकि सुरेश कश्यप 5 साल तक कुछ नही कर पाए है और आज उनकी हालत ये हो गई है कि वे सिर्फ मोदी के नाम लेकर उन्हें वोट करने की बात करते नजर आ रहे है, लेकिन शिमला लोकसभा सीट की जनता सुरेश कश्यप को इन चुनावों में जवाब देने वाली है।