कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों ने समारोह को उत्साहपूर्ण और यादगार बना दिया।
इस अवसर पर मास्टर अमरीक चौधरी को मिस्टर फेयरवेल तथा सुश्री दीपाक्षी कौशल को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। विद्यार्थियों के लिए जलपान एवं रात्रिभोज की भी विशेष व्यवस्था की गई।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, सीईओ डॉ. संजीव मैनरा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जीवन में सफलता की कामना की।