मनाली मालरोड पर पर्यटकों के लिए डीजे का प्रबंध

Spread the love

क्रिसमस के लिए मनाली लगभग पैक हो गई है। मनाली के 90 फीसदी से अधिक होटल बुक हो गए हैं जबकि पर्यटन निगम के सौ फीसदी होटल पैक हो गए हैं। क्रिसमस पर धमाल की तैयारी है। पर्यटक रात को डीजे की धुन पर मस्ती करेंगे। 26 दिसंबर को मालरोड पर पर्यटक कुल्लवी नाटी का आनंद लेंगे। पर्यटन कारोबारियों ने क्रिसमस के जश्न की तैयारियां पूरी कर ली हैं

इस साल का क्रिसमस मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए खास होने वाला है। पिछले 24 घंटों में मनाली में 4,000 पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। विंटर कार्निवल कमेटी ने कार्निवल के दौरान होने वाली महानाटी की रिहर्सल खास तौर पर क्रिसमस के दिन रखी थी। लेकिन पर्यटकों की भीड़ के कारण अब इसे 26 दिसंबर को रखा गया है।

महानाटी में लेफ्ट बैंक की 1,000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। पर्यटक भी मालरोड पर कुल्लू की महिलाओं के साथ थिरकेंगे।  मालरोड पर क्रिसमस की शाम को डीजे का प्रबंध किया जा रहा है।  इसके अलावा होटलों में भी पर्यटकों के लिए गाला डिनर, बॉन फायर, लाइव म्यूजिक आदि की व्यवस्था की गई है।
हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि क्रिसमस के लिए निगम के सभी होटल पैक हो गए हैं। पर्यटकों के लिए गाला डिनर, बॉन फायर व लाइव म्यूजिक की व्यवस्था की गई है। होटलियर एसो. अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि मनाली लगभग पैक है।

पर्यटक भारी संख्या में आ रहे हैं। मनाली के होटलों में 90 फीसदी से अधिक कमरे पैक है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।

हुड़दंग मचाने पर वाहन  का 3500 का चालान
क्रिसमस मनाने आने वाले पर्यटकों के साथ कुछ हुड़दंगी भी आ रहे हैं। सोमवार को कुछ लोग एक वाहन की दोनों खिड़कियां खोलकर पर्यटक मस्ती कर रहे थे। इससे न केवल उनकी जान संकट में थी, बल्कि यातायात नियमों की भी अवहेलना हो रही थी। पुलिस ने वाहन का 3500 रुपये