चेक बाउंस मामले में न्यायालय द्वारा उद्घोषित व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

शिमला पुलिस ने चेक बाउंस (Negotiable Instruments Act) के एक मामले में न्यायालय द्वारा उद्घोषित व्यक्ति चंदर प्रकाश पुत्र श्री नानक, निवासी जिला शिमला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त मामला ₹70,000 के चेक से संबंधित है।

आरोपी न्यायालय द्वारा बार-बार समन एवं गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने के बावजूद न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते उसके विरुद्ध उद्घोषणा की कार्रवाई अमल में लाई गई थी। न्यायालय के आदेश दिनांक 31.07.2026 के अनुपालन में दिनांक 28.04.2026 को विधिवत उद्घोषणा तामील की गई थी।

दिनांक 18.11.2026 को पुलिस चौकी जाठोग की टीम ने आरोपी को बस स्टैंड चक्कर, शिमला से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत आरोपी को उसी दिन माननीय न्यायालय JMFC-4, शिमला के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेजने के आदेश दिए गए।

शिमला पुलिस न्यायालयों द्वारा जारी आदेशों एवं वारंटों की प्रभावी तामील सुनिश्चित करने तथा लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है।