एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत, 15 घायल….

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसा गाहर पंचायत के झीड़ गांव के पास हुआ। एक महिला की मौत हुई है। 15 लोग घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत एवं बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया है।स्थानीय लोग घायलों को रेस्क्यू करने में जुटे हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है।