हिमाचलः अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई निजी बस, 13 सवारियां घायल……

Spread the love

पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर निजी बस पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 13 सवारियों को चोटें आई हैं। इनमें तीन सवारियों को गंभीर चोटें आने से उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर किया गया है। बाकी घायलों का शिलाई अस्पताल में उपचार किया गया। शिव ट्रैवल्स बस (एचपी 17सी-7015) वीरवार सुबह करीब 11 बजे शिलाई से रोनहाट की तरफ जा रही थी।

       

धारवा के पास बस पहाड़ी से टकरा गई। हादसे के समय बस में 16 सवारियां थीं। इनमें 13 लोगों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल हो गई थी। इसके बाद चालक ओम प्रकाश ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के पीछे असल वजह की जांच में जुट गई है।