हिमाचल में युवा कांग्रेस एकजुट, नहीं कोई मतभेद : राजीव शुक्ला

Spread the love

टिकट आवंटन के बाद युवा कांग्रेस में उभरे मतभेद की अफवाहों को विराम लगाने के लिए मंगलवार को स्वयं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला में पत्रकार वार्ता की। इस वार्ता में उनके साथ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर समेत युवा नेता साथ रहे।

प्रेस वार्ता में राजीव शुक्ला ने बताया कि प्रदेश विधानसभा के चुनावों में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका है। टिकट आवंटन के बाद नाराजगी की अफवाह है। जबकि युवा कांग्रेस बड़ी मजबूती से विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य कर रही है। राजीव शुक्ला ने कांग्रेस के इस अग्रणी संगठन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर युवा साथियों को सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रचार से दूर रहने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये भ्रांतियां फैलाई जा रही है। ये वास्तविकता से दूर है।