हिमाचल में बुजुर्ग दंपत्ति की ह#त्या, गौशाला में मिले श#व

Spread the love

बरमाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में बुजुर्ग दंपत्ति की ह#त्या ने इलाके में सनसनी फैल दी है। दोनों के श#व घर के समीप गौशाला में खू#न से लथ#-पथ अवस्था में पाए गए है। पुलिस और एफएसएल  टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह मामला ह#त्या का प्रतीत हो रहा है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने पुष्टि की है कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक चंदपुर गांव के निवासी रूपलाल व पत्नी कमला देवी घर पर अकेले रहते थे। दोनों गांव में दूध लेकर जाते थे। रविवार सुबह जब वे दूध देने नहीं आए तो ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीण जब उनके घर पहुंचे तो पाया कि साथ बनी गौशाला में बुजुर्ग दंपत्ति के श#व खू#न से लथ#पथ पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श#वों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मौके पर तहकीकात में जुटी हुई थी।

     हालांकि स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन प्रारंभिक तौर पर ह#त्या की वजह गहनों की चोरी प्रतीत हो रही है। पुलिस को घटनास्थल पर कुछ गहने मिले हैं जो यह संकेत देते हैं कि ह#त्या चोरी करने के दौरान की गई है। भागने के दौरान आरोपियों से गहने घटनास्थल पर ही गिर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ह#त्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।