हिमाचल में बाइक और ट्रक की टक्कर, बैंक कर्मी की मौके पर मौ#त

Spread the love

मंडी जिले के बग्गी स्थित एक निजी कॉलेज के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौ#त हो गई। मृ#तक की पहचान इंद्रजीत कुमार (32) पुत्र दूनी चंद निवासी घनयाड़ी (गोहर) के रूप में हुई है, जो पंजाब नेशनल बैंक सुंदरनगर के पुराना बाजार शाखा में कार्यरत थे।

   जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत कुमार अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह बग्गी से आगे एक निजी कॉलेज के समीप पहुंचे, उनकी बाइक की एक ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इंद्रजीत कुमार ट्रक के पिछले टायर के नीचे जा घुसे और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौ#त हो गई।