हिमाचल प्रदेश में सभी राशन कार्ड धारकों को ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है। प्रदेश के सोलन जिला में अब तक 89% ईकेवाईसी हो चुकी है प्रदेश में पहले नंबर पर सोलन जिला है जहां पर ईकेवाईसी लोगों द्वारा करवाई गई है लेकिन जिला में अभी भी कुछ लोग है जो ईकेवाईसी नहीं करवा पाए हैं।
इसको लेकर अब 31 जुलाई 2024 तक तिथि को बढ़ाया गया है और लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह समय रहते अपनी ई केवाईसी करवा ले। खाद्य आपूर्ति विभाग सोलन जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि राशन डिपो पर लोगों को ई केवाईसी करवाने में दिक्कत आ रही थी क्योंकि कई बार सिग्नल प्रॉब्लम होने से समय रहते ईकेवाईसी नहीं हो रही थी ऐसे में अब इसको लेकर लोक मित्र केंद्र पर जाकर लोग ₹20 देकर ई केवाईसी करवा सकते हैं।
वहीं उन्होंने बताया कि जल्द ही विभाग एक ऐप लेकर भी आ रहा है जिसके माध्यम से विदेश में रहने वाले लोग भी अपनी ईकेवाईसी ऑनलाइन करवा सकते हैं।
उन्होंने ईकेवाईसी करवाने से आने वाले दिनों में लोगों को काफी लाभ मिलेगा क्योंकि इसका उपयोग विभिन्न सेक्टर, जैसे कि वित्तीय सेवाएँ, मोबाइल सिम कार्ड की प्राप्ति, और अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाओं के लिए किया जाता है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया सुरक्षित और सुगम होती है और यह लोगों को दस्तावेज़ की चिंता किए बिना उनकी पहचान प्रमाणित करने में मदद करती है।