• आईएएस इशांत चंबा के एसीटूडीसी, विजय वरधान मंडी और नेत्रा मेटी को सोलन तैनाती
• 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद प्रताप सिंह बने बीएसएफ के आईजी
शिमला। वीरवार को हिमाचल सरकार ने ट्रेनिंग कर लौटे तीन आईएएस अधिकारियों को तैनाती दी है। जबकि 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद प्रताप सिंह को केंद्र ने बीएसएफ का आईजी लगाया है। आनंद प्रताप सिंह अब अगले पांच साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। वहीं, साल 2021 बैच के आईएएस इशांत जसवाल को असिस्टेंट कमिश्नर (लीय रिजर्व) टू डिप्टी कमिश्नर चंबा, विजय वरधान को मंडी और नेत्रा मेटी को एसी टू डीसी सोलन लगाया गया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के अनुसार, तीनों आईएएस ऑफिसर रेगुलर तैनाती होने तक इनकी सैलरी और भते हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन शिमला से बनेंगे। बता दें कि हिमाचल सरकार आईएएस की कमी से जूझ रही है। प्रदेश में आईइएस की सेंक्शन पोस्टें 151 हैं, जबकि राज्य में अब करीब 111 आईएएस रह गए हैं। इनमें भी कुछ अधिकारी सेंटर डेपुटेशन पर जा रहे हैं, जबकि कुछ रिटायर हो रहे हैं। इससे सरकार का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में नए आईएएस मिलना राज्य के लिए अच्छा संकेत हैं ।